Tuesday, 7 December 2021

#नमो अगेन**#आएगा तो मोदी ही...**#2024* #modi

लड़का और परिवार के अन्य सदस्य लड़की देखकर घर पहुँचे।

तभी लड़की वालों का फोन आया कि : " लड़की को रिश्ता पसंद नहीं। "

पिता (अपने बेटे से) : " क्या हुआ ? तुम दोनों ने तो एक दूसरे को पसंद कर लिया था। फिर तुम दोनों को प्राइवेट बातें करने के लिए अलग रूम में भेजा गया। वहाँ क्या हुआ ? "
😇

😇

😇

😇

😇

😇
बेटा : " कुछ भी नहीं पापा। उस कमरे में दीवार पर एक बुजुर्ग की फोटो लगी हुई थी। मैंने लड़की से पूछा कि, क्या ये तुम्हारे दादाजी हैं ? बस मेरे इतना पूछते ही, वो बिना कोई जवाब दिए चुपचाप कमरे से निकल गई। "
🤔
🤔
🤔
🤔
🤔
इसी समय लड़की वालों के घर पर पिता अपनी बेटी से पूछ रहे थे : " क्या हुआ बिटिया रानी ? लड़के को हाँ कहने के बाद तुमने रिश्ते के लिए मना क्यों कर दिया ? "

🙄


🙄



🙄


बेटी ने जवाब दिया : " वो बेवकूफ, दीवार पर टंगी फोटो में मोदी जी को भी पहचान नहीं पाया, पापा ऐसे देशद्रोही से मैं कैसे शादी कर लूं ..... "😬😬



#नमो अगेन*
*आएगा तो मोदी ही...*
*#2024*
#modi


🤝😄

#Interview

Interview देने के लिए 2 विद्यार्थी तैयार बैठे थे।

पहले का  नंबर आया और वो अंदर जाता है।

Officer 😌:- मान लो आप  ट्रेन से यात्रा कर रहे हो, और  अचानक आपको गरमी लगे तो आप  क्या करोगे??

विद्यार्थी😌:- मैं खिड़की खोलूँगा।

Officer 🤪:- बहुत खूब, अब ये बताओ कि अगर
उस  खिडकी का  क्षेत्रफळ 1.5 sq.m है, डिब्बे का  घनफल 12 m3, और  ट्रेन 80 km/hr से पश्चिम दिशा की ओर जा रही है, और वायु का गति वेग 
5 m/s दक्षिण की ओर है तो डिब्बा कितने समय में ठंडा होगा??

उस विद्यार्थी को कोई उत्तर देते नही हुआ और वो फेल हो गया।

बाहर आकर अपने मित्र को वो  प्रश्न बताया।

अब दूसरे विद्यार्थी की बारी आई।

Officer 😊:- :- मान लो आप  ट्रेन से यात्रा कर रहे हो, और  अचानक आपको गरमी लग  रहा है, तब आप  क्या करोगे??

2रा विद्यार्थी 😌:- मैं मेरा  कोट निकालकर अलग रख दूँगा।

Officer🤨:- फिर भी गरम हो रहा है, तो  फिर ?

विद्यार्थी😌:- मैं शर्ट उतार दूँगा।

Officer (चिढ कर) 😤:- अरे फिर भी  गरम हो रहा हो  तब क्या करोगे?

विद्यार्थी😌:- मैं बनियान भी उतार दूँगा ।

Officer (गुस्से में) 😡:-  फिर भी गर्मी लग रही है तो?

*विद्यार्थी:- गरमी से मर जाऊंगा लेकिन खिड़की नहीं खोलूंगा।*

*😂😂😋😋😂😂*
#interview #funny #jokes 

कूटने के फायदे

*कूटने के फायदे 😀😀😀*

*एक बुजुर्ग से एक आदमी बोला कि पहले इतने लोग बीमार नहीं होते थे जितने आज हो रहे हैं ।*

*बुजुर्ग ने अपने तजुर्बे से उसको बोला कि भाई जी पहले कूटने की परंपरा थी जिससे इम्यूनिटी पावर मजबूत रहती थी। पहले हम हर चीज को कूटते थे !*

*जबसे हमने कूटना छोड़ा है तब से हम सब बीमार होने लग गए जैसे पहले खेत से अनाज को कूट कर घर लाते थे। घर पर ही धान कूटकर चावल निकलता था !*

*घर में मिर्च मसाला कूटते थे । कपड़े भी कूटकूट कर धोते थे।*

*कभी कभी तो बड़ा भाई भी छोटे को कूट देता था और जब छोटा भाई उसकी शिकायत मां से करता था तो मां बड़े भाई को कूट देती थी। अगर गलती से भी किसी का छोटा सा भी नुकसान हो गया तो फिर पिताजी जमकर कूटते थे !*

*यानी कुल मिलाकर दिन भर कूटने का काम चलता रहता था !*

*स्कूल में मास्टरजी तो कूटते रहते थे । कभी अगर गिर पड़े और चोट लग गई तो फिर पिता जी कूटते थे!*

*जहां देखो वहां पर कूटने का काम चलता रहता था तो बीमारी नजदीक नहीं आती थी !*

*सबकी इमुनिटी पावर मजबूत रहती थी !*

*जब कभी बच्चा सर्दी में नहाने से मना करता था तो मां पहले कूट कर उसकी इमुनिटी पावर बढ़ाती थी और फिर नहलाती थी* 👌

 *वर्तमान समय में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए कूटने की परंपरा फिर से चालू होनी चाहिए* 😝😀😆 *कूटो कूटो* 
 *_सादर_* 🙏🌹 

#story #hindi_story

#नोटबंदी #notebandi #Right to Privacy

#आरबीआई #RBI ने नोटबंदी # notebandi के आंकड़े जारी करते हुए बताया,
 कि बंद हुए 1000 रुपये के करीब 99 फीसदी नो ट बैंकों में लौट आये हैं | 1000 रुपये के 8.9 करोड़ नोट (1.3 फीसदी) नहीं लौटे हैं। यहाँ "नोट" शब्द पर मैं विशेष जोर देना चाहता हूँ | 
ये जो 1000 रुपये के 8.9 करोड़ नोट जो बैंको में नहीं आये हैं उनकी टोटल वैल्यू पता हैं कितनी होगी ? उसकी टोटल वैल्यू होगी 89 अरब रूपये , अंको में Rs.89000000000/- 
पहली बात यह कि अगर इस आकड़े को सही माने जाए तो 89 अरब रुपया काला धन था , जिसको लोगो ने बैंक तक नहीं पहुचाया, चाहे जो भी वजह हो |
दूसरी बात, यह आकड़ा सिर्फ 1000 के नोटों का हैं, अभी 500 के नोटों का आना बाकी हैं |
तीसरी बात, घर पर बोरा में भर-भर कर रखे गए नोट जिन पर कोई टैक्स नहीं लगता था , वो अगर नोट्बंदी के वजह से बैंको में जमा कर दिए गए , तो इसका मतलब यह नहीं कि वो सफ़ेद हो जाएगा |

चौथी बात, अगर नोटबंदी असफल थी तो सरकार 12 लाख डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे निकाल पाई ?

पांचवी बात, नोट्बंदी के बाद देश में अचानक से 56 लाख नए कर दाता कहा से बढ़ गए ?
ये 56 लाख लोगो में से 90% वही लोग हैं जिन्होंने बैंको में अपना काला धन जमा किया था (उस काले धन में 1000-500 के नोट भी रहे होंगे )

छठी बात , सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT के सामने सरकार ने जुलाई 2017 में एक Affidavit दाखिल कर बताया था कि 1 अप्रैल 2014 लेकर 28 फरवरी 2017 तक
Rs. 71,941 Crore रूपये की अघोषित आय प्राप्त की गयी हैं, यानी Black Money, 
अब SC द्वारा गठित SIT के सामने तो सरकार गलत डाटा नहीं देगी न? या आपको लगता हैं कि देगी।
Rs 71,941 करोड़ मतलब जानते हो कितना होता हैं ? इसलिए पूछ रहा हूँ भाई क्योंकि Rs 71,941 करोड़ शायद आपको थोड़ा छोटा लग रहा होगा,
अगर इसको अंको में लिखेंगे तो Rs.7,19,41,00,00000/- ( यानी 7 ख़रब 19 अरब 41 करोड़ रुपया ) यदि अपको यकीन नहीं होता तो आप एक बार pls गूगल कर लेना, सम्बन्धित वेबसाइट पर ये सारा डाटा उपलब्ध है। ये अघोषित आय है, जिसमे सरकार द्वारा बनाए गए टैक्स स्लैब के अनुसार भुगतान करके जिनकी-जिनकी ये अघोषित आय है, वे उसको सफ़ेद कर सकते हैं |
अंत में यही कहूँगा कि नोट्बंदी पर ज्ञान बांटने से पहले थोड़ा अच्छे से अध्ययन करना जरुरी हैं, और अगर आपके पास अध्ययन करने का समय नहीं हैं, तो एक बार जा कर उन लोगो से मिलिए, जिनको 8 नवम्बर के बाद से नींद आनी बंद हो गयी थी | जिनकी नींद बंद हुयी थी न , ये वही लोग हैं जो आज #Right to Privacy के नाम पर आधार को पैन #कार्ड_से_जोड़ने_का_विरोध_कर रहे।